शिमला : बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें वापिस प्रदेश में लौटने शुरू हो गयी है । गुरुवार को भी दिल्ली से कई बसें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच चुकी है। पथ परिवहन निगम ने दिल्ली से हिमाचल आने वाली बसों की संख्या बढ़ाई है। आज निगम की 14 बसें यात्रियों को लेकर हिमाचल वापिस लौटेंगी। प्रदेश से यात्रियों को लाने के लिए एक दिन पहले ही बसों को रवाना कर दिया जा रहा है। गुरुवार को भी दिल्ली के लिए बसें भेजी गई है, जो आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचेंगी। प्रदेश के 10 डिपो से 14 बसें रवाना की गई हैं, इसमें पालमपुर से दो, पठानकोट से एक, बैजनाथ से दो, धर्मशाला से एक, हमीरपुर से दो, देहरा से एक, ऊना से एक, बिलासपुर से एक, मंडी से दो और सरकघाट से एक बस रवाना की गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की डिमांड के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बसों का संचालन किया जा रहा है।
बाहरी राज्यों से प्रदेशवासियों को लेकर वापिस लौटेंगी HRTC की 14 बसें

Be the first to comment on "बाहरी राज्यों से प्रदेशवासियों को लेकर वापिस लौटेंगी HRTC की 14 बसें"