प्रदेश में कोरोना से 13 और लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 3 लोगों की होम आइसोलेशन में ही मौत हो गई। आज प्रदेश में कोरोना के 642 नए मामले आए हैं। इनमें सबसे ज़्यादा शिमला ज़िले के 175, मंडी ज़िले के 85, कांगड़ा ज़िले के 78, सोलन ज़िले के 59, बिलासपुर व कुल्लू ज़िले के 47-47, किन्नौर ज़िले के 41, चम्बा ज़िले के 38, हमीरपुर ज़िले के 34, सिरमौर ज़िले के 19, ऊना ज़िले के 13 व लाहौल-स्पीति ज़िले के 6 मामले शामिल हैं।
प्रदेश में बुधवार को 1027 कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।इनमें मंडी ज़िले के 266, लाहौल-स्पीति ज़िले के 215, शिमला ज़िले के 205, कुल्लू ज़िले के 64, सोलन ज़िले के 61, कांगड़ा ज़िले के 57, हमीरपुर ज़िले के 43, ऊना ज़िले के 42, चम्बा ज़िले के 27, बिलासपुर ज़िले के 24, सिरमौर ज़िले के 15 व किन्नौर ज़िले के 8 लोग शामिल हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 41869 पहुंच गई है जबकि एक्टिव केस 7822 हो गए हैं।
Be the first to comment on "हिमाचल में कोरोना के 642 नए मामलो के साथ 13 और लोगों की मौत"