हिमाचल प्रदेश मे सोलन जिले के अंतर्गत पुलिस स्टेशन कंडाघाट मे सायरी पुलिस स्टेशन को सील कर दिया गया है |जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति के आने के बाद पुलिस चौकी को सील कर दिया है। शिमला से भागे इस पॉजिटिव को पकडऩे में मदद करने वाली सायरी चौकी की टीम को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। चौकी के 11 कर्मी अब कुछ दिन तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। वहीं, सायरी स्थित रेस्ट हाउस को फिलहाल अस्थायी पुलिस चौकी बनाया गया है। कुनिहार से एक पुलिस कर्मी को वहां पर तैनात किया गया है, ताकि लोगों की शिकायत को दर्ज किया जा सके। इसके अलावा सभी पुलिसकर्मियों के भी सैंपल लिए जाएंगे। इस घटना की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डा. शिव कुमार शर्मा ने दी है।
कंडाघाट मे सायरी पुलिस चौकी सील, 11 पुलिस कर्मी होम क्वारंटाइन

Be the first to comment on "कंडाघाट मे सायरी पुलिस चौकी सील, 11 पुलिस कर्मी होम क्वारंटाइन"